फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? अपनाएं ये 10 आसान टिप्स

अगर आपके फोन की बैटरी पहले ठीक-ठाक चलती थी, लेकिन अब सुबह फोन को 100% चार्ज करने के बाद 3-4 घंटे इस्तेमाल करने के बाद बैटरी खत्म हो जाती है, तो आप अकेले नहीं हैं। ऐसा कई लोगों के साथ होता है।

हर बार इसकी वजह बैटरी खराब होना ही नहीं होती। कई बार फोन की कुछ सेटिंग्स, ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स या हमारी रोज की कुछ आदतों की वजह से भी बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है।

अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर आप अपने फोन के बैटरी की लाइफ को ज्यादा समय बढ़ा सकते सकते हैं।

1. स्क्रीन की Brightness थोड़ी कम रखें

फोन की स्क्रीन बैटरी काफी इस्तेमाल करती है। अगर Brightness हमेशा बहुत ज्यादा रहेगी, तो बैटरी जल्दी खत्म होना स्वाभाविक है।

कोशिश करें कि कमरे के हिसाब से Brightness रखें। बाहर धूप में ज्यादा Brightness की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन घर के अंदर उसे कम किया जा सकता है।

अगर आपके फोन में Adaptive Brightness का विकल्प है, तो उसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. पता करें कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी खा रहा है

कई बार हम फोन की बैटरी को दोष देते हैं, जबकि असली वजह कोई ऐप होता है।

अपने फोन में Settings > Battery या Battery Usage खोलकर देखें कि पिछले कुछ घंटों या दिनों में कौन-से ऐप ने सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल की है।

अगर कोई ऐसा ऐप ऊपर दिखाई दे रहा है जिसका आप बहुत कम इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी background activity को सीमित करने के बारे में सोच सकते हैं।

3. जरूरी न हो तो Location बंद कर दें

Maps, Cab और कुछ दूसरे ऐप्स के लिए Location की जरूरत होती है। लेकिन हर समय Location चालू रखना जरूरी नहीं है।

जब आपको इसकी जरूरत न हो, तो इसे बंद कर सकते हैं। कुछ Android फोन में आप यह भी तय कर सकते हैं कि किसी ऐप को Location की अनुमति कब मिले।

4. Dark Mode एक बार जरूर आजमाएं

अगर आपके फोन में AMOLED या OLED स्क्रीन है, तो Dark Mode कुछ परिस्थितियों में बैटरी की खपत कम करने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा, बहुत से लोगों को रात में Dark Mode में फोन चलाना ज्यादा आरामदायक लगता है।

आपको पसंद आए तो इसे हमेशा के लिए चालू रख सकते हैं, वरना अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करें।

5. बेकार की Notifications बंद करें

सोशल मीडिया और दूसरे कई ऐप्स दिनभर notifications भेजते रहते हैं। हर notification जरूरी नहीं होती।

जिन ऐप्स की notifications आपके लिए काम की नहीं हैं, उन्हें बंद कर दें। इससे फोन बार-बार स्क्रीन ऑन करने से भी बचेगा और आपका ध्यान भी कम भटकेगा।

6. जब बैटरी कम हो तो Power Saving Mode और Super Power Saving Mode इस्तेमाल करें

मान लीजिए आप घर से बाहर हैं और फोन में सिर्फ 15% बैटरी बची है। ऐसे समय में Power Saving Mode aur Power super saving mode आपके काम आ सकता है।

इसे चालू करने पर फोन कुछ background activities और दूसरी power-consuming चीजों को सीमित कर देता है।

इसका इस्तेमाल खासकर तब करें जब आपको फोन को कुछ और घंटे चलाना हो।

7. फोन को बहुत ज्यादा गर्म न होने दें

बैटरी के लिए गर्मी अच्छी नहीं होती। इसलिए फोन को लंबे समय तक सीधी धूप में रखने से बचें।

अगर फोन चार्ज करते समय बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो उसे कुछ समय के लिए इस्तेमाल ना करें। लगातार असामान्य गर्मी महसूस हो तो चार्जर, केबल और फोन की स्थिति की जांच करें क्योंकि कभी कभी फोन के चार्जर में भी खराबी हो सकती हैं।

8. Bluetooth और NFC जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें

Bluetooth को हर समय बंद रखना जरूरी नहीं है। अगर आप smartwatch, earbuds या दूसरी डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Bluetooth चालू रहना बिल्कुल सामान्य है लेकिन अक्सर लोग बिना किसी इस्तेमाल का ब्लूटूथ दिन-रात ऑन किए रहते है जो बैटरी को जल्दी खत्म करने लगता है इसीलिए जब ब्लूटूथ का इस्तेमाल हो तभी ऑन करें और इस्तेमाल न करने पर बंद कर दें।

इसी तरह NFC का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे भी जरूरत के अनुसार बंद रखें।

9. फोन और Apps को समय पर Update करें

फोन के Software Updates को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज न करें कि फोन अभी ठीक चल रहा है।

कई Updates में Security Fixes के साथ performance और power management से जुड़े सुधार भी हो सकते हैं।

Apps को भी जरूरत के अनुसार अपडेट रखें। हालांकि, हर अपडेट के बाद बैटरी बेहतर ही होगी, ऐसा जरूरी नहीं है।

10. फोन को हर बार 0% तक चलाना जरूरी नहीं है

एक समय था जब लोग फोन की बैटरी को पूरी तरह खत्म करके फिर चार्ज करने की सलाह देते थे। आधुनिक स्मार्टफोन की Lithium-ion बैटरियों के साथ रोज ऐसा करना जरूरी नहीं है।

आप जरूरत के हिसाब से फोन को चार्ज करें। सबसे जरूरी बात यह है कि फोन को बहुत ज्यादा गर्म होने से बचाएं और खराब या संदिग्ध चार्जर और केबल का इस्तेमाल नही करना चाहिए।

अगर फिर भी बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो?

अगर ऊपर बताए तरीके आजमाने के बाद भी बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है, तो Battery Usage जरूर चेक करें।

कभी-कभी किसी ऐप की समस्या, खराब नेटवर्क, ज्यादा स्क्रीन टाइम या पुरानी बैटरी इसकी वजह हो सकती है।

अगर फोन काफी पुराना है और बैटरी पहले की तुलना में बहुत कम चल रही है, तो संभव है कि बैटरी की क्षमता समय के साथ कम हो गई हो। ऐसी स्थिति में किसी भरोसेमंद service center से फोन की जांच करवाना बेहतर रहेगा।

छोटी-सी बात, लेकिन काम की जो मैंने खुद किया तो बहुत अच्छा असर पड़ा।

जब हमारा फोन नया था तो बैटरी की समस्या नहीं थी लेकिन 2 साल फोन को इस्तेमाल करने के बाद मैंने देखा कि मेरी बैटरी पहले के मुताबिक अब बहुत काम चल रही है। तो मैंने बैटरी बचाने के लिए फोन की हर सुविधा बंद नही किया क्योंकि ये जरूरी नहीं है । आपको बस यह समझना है कि आपके फोन में सबसे ज्यादा बैटरी कहां खर्च हो रही है।

एक बार Battery Usage देखकर शुरुआत करें। उसके बाद उसी हिसाब से Settings बदलें। इससे बिना जरूरत की चीजें बंद करने के बजाय आप वही बदलाव करेंगे जिनका आपके फोन पर वास्तव में असर पड़ता दिखाई देगा और मैंने जो ऊपर के बैटरी बचाने के आसान 10 टिप्स बताए हैं। उनको आप जरूर फॉलो करें।

निष्कर्ष

फोन की बैटरी जल्दी से खत्म होना ये हमेशा बैटरी खराब होने का संकेत नहीं होता हैं। कई बार ज्यादा स्क्रीन ब्राइटनेस, बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स, अनावश्यक नोटिफिकेशन और कुछ सेटिंग्स की वजह से भी बैटरी तेजी से कम हो सकती है। अच्छी बात यह है कि इन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर बैटरी बैकअप को बेहतर किया जा सकता है।अगर आपके फोन की बैटरी भी पहले के मुकाबले जल्दी खत्म हो रही है, तो ऊपर बताए गए 10 आसान टिप्स को एक-एक करके आजमाएं। साथ ही, फोन और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट रखें और जरूरत न होने पर फीचर्स को बंद कर दें। अगर इसके बावजूद बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है या फोन असामान्य रूप से गर्म होता है, तो किसी अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच करवाना बेहतर रहेगा। आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल से बहुत सीखने में मदद मिला होगा। धन्यवाद

Leave a Comment